फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Temple will be built near Haroli Rampur bridge, tricolor will increase its beauty

Una News: हरोली रामपुर पुल के पास बनेगा मंदिर, तिरंगा बढ़ाएगा शोभा

Thu, 04 Jan 2024 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Temple will be built near Haroli Rampur bridge, tricolor will increase its beauty
हरोली रामपुर पुल पर विकासात्मक कार्यों का जायजा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। स्
ऊना। प्रदेश के सबसे लंबे हरोली रामपुर पुल पर पर्यटन की दृष्टि से सुविधाओं में और इजाफा किया जाएगा। पुल के समीप राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा क्षेत्र की शोभा बढ़ाएगा तो वहीं धार्मिक आस्था को मद्देनजर रखते हुए यहां पर पुल के पास मंदिर का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा पुल पर्यटन की दृष्टि से और विकसित किया जाएगा। यह अहम दिशा-निर्देश देने के लिए बुधवार देर रात दस बजे के करीब उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री यहां पहुंचे। उन्होंने हरोली रामपुर पुल पर अभी तक विकसित की गई सुविधाओं का जायजा भी लिया। यहां पर प्याऊ, रेन शेल्टर, सेल्फी प्वाइंट आदि सुविधाओं को लेकर जायजा लिया। वहीं यहां पर सुविधाओं में विस्तार के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र विश्व मानचित्र पर विकास की दृष्टि से उभरा है। इसी कड़ी में विकास की गंगा और बहेगी। हरोली रामपुर पुल के पास राष्ट्रीय ध्वज को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को पूरा प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है। यहां राष्ट्रीय ध्वज न केवल क्षेत्र की शोभा बढ़ाएगा वहीं लोगों में देश भक्ति, शौर्य एवं पराक्रम का आभास भी कराएगा। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्याऊ की तरह गुमटी का निर्माण भी किया जाएगा। यातायात सुरक्षा एवं सूचना के मद्देनजर और यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। लोगों की आस्था के प्रतीक मंदिर का निर्माण भी यहां आने वाले दिनों में किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने हरोली के विश्राम गृह में निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग, पुलिस सहित जल शक्ति विभाग और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed