फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Temperature reaches 38.5 degree celcius in Una

जिला में रविवार को 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Mon, 04 Apr 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 38.5 degree celcius in Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला में लगातार बढ़ रही गर्मी से अभी राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। रविवार को भी चटक धूप की तपिश ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान सड़कों पर कम संख्या में वाहनों की आवाजाही रही। साप्ताहिक छुट्टी वाला दिन होने के कारण लोगों ने बाहर निकलने की बजाय घरों में रहना ही महफूज समझा।
विज्ञापन

हालांकि सुबह और शाम को हल्की ठंडक लोगों के लिए राहत का काम कर रही है, लेकिन सुबह दस बजे के बाद पड़ने वाली गर्मी शाम तक मुसीबत बन चुकी है। चिंता की बात यह है कि अभी निकट भविष्य में बारिश के भी कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को गर्म हवाएं चलने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़नी तय है। उधर, जिला में गेहूं की फसल में धूप की भेंट चढ़ने वाली है। कई जगह तो फसल सूख चुकी है और कई जगह खराब होने की कगार पर हैं।

ऐसे में लोग बेसब्री से बारिश के इंतजार में है। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा ने बताया कि जिला में तापमान अभी 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहने वाला है। कहा कि आने वाले कुछ दिन अभी गर्म ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed