{"_id":"677fd1179d2aadfb6700e207","slug":"tell-students-how-to-prevent-disaster-una-news-c-93-1-una1002-143043-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विद्यार्थियों को आपदा से बचाव के तरीके बताए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकी मन्यार स्कूल में वीरवार को आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी कमांडर हंसराज की अध्यक्षता में चौकी मन्यार स्कूल के विद्यार्थियों को आपदा के समय बचाव कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गृह-रक्षा कंपनी बंगाणा की ओर से मॉक ड्रिल भी की गई। इसके माध्यम से स्कूल के छात्रों व कर्मचारियों को भूकंप से बचाव, बाढ़ से दूर रहने, आग से बचाव, प्राकृतिक आपदा में सहायता करना व नशे से दूर रहने की जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी विजय शर्मा, अश्वनी चौधरी संजीव रांगडा अशोक कुमार संजीव कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्यों सहित गृह रक्षा विभाग के हवलदार मदन लाल, अजय कुमार, राकेश कुमार, रोहित और अन्य लोग मौजूद रहे।
छात्र-छात्राओं को जंक फूड से दूर रहने की सलाह
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार स्कूल में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र चौकीमन्यार के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. अतुल ने स्कूली छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। ठंड से बचने के लिए गर्म पानी पीने और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने के बारे में जागरूक किया। जंक फूड से दूर रहने की सलाह दी। घरों तथा आस-पास स्वच्छता का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।