फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Telemedicine service started in Thanakalan

थानाकलां में टेलीमेडिसन सुविधा आरंभ

Sat, 24 Apr 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Telemedicine service started in Thanakalan
थानाकलां में टेलीमेडिसन सुविधा शुभारंभ करते ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंव? - फोटो : Una
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के थानाकलां में टेलीमेडिसन सुविधा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर की उपस्थिति में टेलीमेडिसन केंद्र का शुभारंभ किया। थानाकलां में मुख्यंत्री की ओर से शिलान्यास पट्टिका का मंत्री वीरेंद्र कंवर ने अनावरण किया।
विज्ञापन

थानाकलां में टेलीमेडिसन केंद्र शुरू होने से क्षेत्र की 30 हजार आबादी को लाभ होगा। पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टर की मरीजों को सलाह मिलेगी। इससे मरीजों को चंडीगढ़ और होशियारपुर सहित दूसरे स्थानों पर जाने से निजात मिलेगी। मरीजों को फोलोअप के लिए दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी। टेलीमेडिसन केंद्र शुरू होने पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि अब स्पेशलिस्ट सुविधाएं लोगों को थानाकलां में ही मिल पाएंगी। यह सुविधा ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई है। थानाकलां के साथ मंडी जिला के थुनाग तथा हमीरपुर जिला के अवाहदेवी में भी टेलीमेडिसन केंद्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया है। परियोजना के सफल क्रियान्वयन के बाद इस परियोजना को अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा। इसे विकास खंड स्तर तक ले जाया जाएगा। कंपनी का एक टेक्निशयन केंद्र पर तैनात रहेगा।
विज्ञापन

इस बारे में सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि मरीज के सभी टेस्ट यहीं पर कराए जाएंगे। रिपोर्ट पीजीआई चंडीगढ़ के स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के साथ साझा की जाएगी। इसके बाद ही मरीज को दवाई मिलेगी। इस कार्य के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में डॉ. वीरेंद्र गर्ग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इस अवसर पर एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा तथा एसडीएम विशाल शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाकलां में डिजिटल एक्स-रे शुरू
कंवर ने सीएचसी थानाकलां में एक्स-रे मशीन का शुभारंभ किया। लगभग 5 लाख रुपये की लागत से एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है। मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि यहां पर मरीजों को निशुल्क एक्स-रे की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed