{"_id":"68a07bfbb6ca45cb640c56d2","slug":"telemedicine-facility-of-ayush-department-will-be-expanded-una-news-c-93-1-ssml1047-162348-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आयुष विभाग की टेलीमेडिसिन सुविधा का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आयुष विभाग की टेलीमेडिसिन सुविधा का होगा विस्तार
विज्ञापन
वर्तमान में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल से ही संचालित होती है योजना
भविष्य में आरोग्य मंदिर के जरिये भी दिया जाएगा सुविधा का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आयुष विभाग की ओर से जिले में संचालित टेलीमेडिसिन सुविधा के विस्तार के लिए योजना तैयार की जा रही है। इस कड़ी में अब जिले के आयुष आरोग्य मंदिरों में भी यह सुविधा शुरू की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने घर-द्वार के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। जिला आयुष विभाग इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे अगस्त माह के अंत तक उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद इस पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। वर्तमान में टेलीमेडिसिन सुविधा केवल जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में उपलब्ध है। यहां लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। सभी कार्य दिवसों में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक संजीवनी एप के जरिये वीडियो कॉल पर मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श नि:शुल्क प्रदान किया जाता है। इसके लिए व्यक्ति को एप पर लॉगिन कर अपनी जानकारी साझा करनी होती है, जो सीधे चिकित्सकों तक पहुंच जाती है। आगामी दिनों में जिले के आयुष वेलनेस केंद्रों को आरोग्य मंदिर के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। इन केंद्रों में तैनात चिकित्सकों को भी टेलीमेडिसिन सुविधा से जोड़ा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस आधुनिक सेवा का लाभ मिल सके। इसके लिए विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है और जल्द ही दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य प्रारंभ होगा।
कोट
टेलीमेडिसिन सुविधा का विस्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब आरोग्य मंदिरों के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए योजना बनाई गई है। प्रस्ताव को जल्द ही उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा और मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, ऊना