फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Teenage girls will be vaccinated against HPV by May 24

Una News: किशोरियों को 24 मई तक लगेगी एचपीवी

Sat, 25 Apr 2026 03:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Teenage girls will be vaccinated against HPV by May 24
किशोरियों को 24 मई तक लगेगी एचपीवी
विज्ञापन

सर्वाइकल कैंसर से बचेंगी बेटियां
16 वैक्सीनेशन केंद्रों में मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में 14 और 15 वर्ष के बीच की 4,200 से अधिक किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जा रही है। इस वैक्सीनेशन अभियान को आगामी 24 मई तक जारी रखा जाएगा, जिससे कोई भी किशोरी वैक्सीन से वंचित न रहे और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की चपेट में न आए। जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में 16 वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें तीन चरणों में अब तक पात्र किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है।
वहीं, अब इस अभियान को स्वास्थ्य विभाग आगामी 24 मई तक जारी रखेगा। इस अवधि में पात्र किशोरियां अपने नजदीकी वैक्सीनेशन केंद्र में जाकर टीका लगवा सकती हैं और टीका लगने के बाद किशोरी का रिकॉर्ड विभागीय पोर्टल में दर्ज रहेगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को जीवनरक्षक टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आने से बचाना है। उन्होंने कहा कि अब 24 मई तक पात्र किशोरियों को उनके परिजन टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन

बाजार में टीके की कीमत 11,000 रुपये
बाजार में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन की कीमत 11,000 रुपये के आसपास है। अभियान का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना है और ऐसे में किशोरियों को यह टीका निशुल्क लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर जारी रहेगी वैक्सीनेशन
स्वास्थ्य खंड जरी में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, नागरिक अस्पताल तेगूबेहड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुट्ठी में किशोरियों को टीका लगाया गया। इसी प्रकार स्वास्थ्य खंड नग्गर में नागरिक अस्पताल मनाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायसन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रांण व नग्गर, स्वास्थ्य खंड बंजार में नागरिक अस्पताल बंजार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुशैणी में टीका लगाया जाएगा। खंड आनी में नागरिक अस्पताल आनी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दलाश और स्वास्थ्य खंड निरमंड में नागरिक अस्पताल निरमंड, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य खंड अरसू में किशोरियों को टीका लगाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed