{"_id":"694d2b3defa8f022a5005082","slug":"teams-of-badahla-kuryala-and-nangal-khurd-were-the-winners-in-the-inaugural-match-una-news-c-93-1-una1002-176199-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: उद्घाटन मैच में बडाहला, कुरयाला और नंगल खुर्द की टीमें विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: उद्घाटन मैच में बडाहला, कुरयाला और नंगल खुर्द की टीमें विजेता
विज्ञापन
सिटी स्पोर्टस
बसोली गांव में चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। जिला ऊना के बसोली गांव में आरसीबी (रक्कड़ क्रिकेट बोर्ड) की ओर से आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि डोगरा चैरिटेबल ट्रस्ट रौणखर तलमेहडा के संस्थापक अभिषेक डोगरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और पहली गेंद फेंककर किया। इस मौके पर आरसीबी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
उद्घाटन मैच चताडा और बडाहला के बीच खेला गया, जिसमें बडाहला की टीम विजेता रही। दूसरा मैच जनकौर और कुरयाला के बीच खेला गया, जिसमें कुरयाला की टीम ने जीत हासिल की। तीसरा मैच नंगल खुर्द और झलेडा के बीच हुआ, जिसमें नंगल खुर्द की टीम विजयी रही। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का मनोरंजन किया। मैदान में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया। अभिषेक डोगरा ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने प्रतियोगिता में स्थानीय खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
आरसीबी के आयोजक मनीष ठाकुर, महेंद्र मनकोटिया, रजत और अनिल विक्रांत ने बताया कि प्रतियोगिता चार दिन तक चलेगी। विजेता टीम को 41,000 और उपविजेता टीम को 25,000 के आकर्षक इनाम और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।