फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Teachers were told the details of preparing question papers

Una News: शिक्षकों को बताई प्रश्न-पत्र तैयार करने की बारीकियां

Sun, 28 Sep 2025 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Teachers were told the details of preparing question papers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले के झलेड़ा स्थित एक निजी पैलेस में समग्र शिक्षा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मूल्यांकन कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। इस कार्यशाला में लगभग 70 शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान शिक्षकों को प्रश्न-पत्र तैयार करने की बारीकियों से अवगत कराया गया। बताया गया कि किस प्रकार मल्टीपल च्वाइस प्रश्न, शॉर्ट आंसर और लॉन्ग आंसर के प्रश्नों का संतुलित संयोजन कर प्रभावी प्रश्न-पत्र डिज़ाइन किया जा सकता है। शिक्षकों को समूहों में विभाजित कर प्रश्न-पत्र तैयार करवाए गए और उस पर सामूहिक चर्चा भी हुई। विशेष रूप से प्रश्नों को ज्ञान, समझ और अनुप्रयोग के स्तर के अनुसार तैयार करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर स्टेट ट्रेनर श्रेया कुमारी वर्मा, किरण बाला, शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश अरोड़ा तथा मूल्यांकन से ललित मोहन उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों का मार्गदर्शन दिया और कार्यशाला के सफल आयोजन में योगदान के लिए प्रयासरत सभी का धन्यवाद किया। शिक्षकों के ठहरने, भोजन-पानी की व्यवस्था और तकनीकी सहयोग की सराहना भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed