फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Teachers were introduced to the nuances of modern life skills

Una News: शिक्षकों को आधुनिक जीवन कौशलों की बारीकियों से परिचित कराया

Sat, 24 May 2025 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Teachers were introduced to the nuances of modern life skills
डीएवी अंबोटा स्कूल में आयोजित हुई कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। डीएवी पब्लिक स्कूल अंबोटा में शनिवार को एडवांस लाइफ स्किल्स विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक जीवन कौशलों की बारीकियों से परिचित कराना तथा उन्हें कक्षा शिक्षण में इनका प्रभावी उपयोग करना सिखाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अत्यंत सौम्य एवं पावन वातावरण में डीएवी गान और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और एआरओ नमित शर्मा ने आए हुए विशिष्ट अतिथियों प्रधानाचार्य दीपक कुमार वशिष्ठ पब्लिक स्कूल, बहडाला व मनोज कुमार पीजीटी भौतिक विज्ञान का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर नमित शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं अपने प्रेरणादायक शब्दों से शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का निर्माणकर्ता होता है। उन्होंने शिक्षकों को 21वीं सदी के जीवन कौशलों जैसे निर्णय लेने की क्षमता, भावनात्मक बुद्धिमत्ता, तनाव प्रबंधन, रचनात्मक सोच, संवाद कौशल आदि की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कहा कि जब तक आप लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेते, आगे बढ़ते रहें। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा को नए आयाम तक पहुंचाने का प्रण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed