फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   teachers remove from covid duty

शिक्षकों की कोविड ड्यूटी हटाई

Wed, 23 Jun 2021 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
teachers remove from covid duty
ऊना के मैहतपुर में खाली पड़ा पास चेकिंग केंद्र। - फोटो : Una
ऊना। जिला प्रशासन ने बैरियर पर कोविड-19 ई-पास जांच केंद्रों से शिक्षकों को वापस बुला लिया है। इस संबंध में प्रशासन ने रात को सभी बैरियरों के निरीक्षण केंद्रों में तैनात शिक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए थे। हालांकि वैक्सीनेशन सेंटरों और पंचायत स्तर पर बनाई टास्क फोर्स कमेटी में ड्यूटी दे रहे शिक्षकों को अभी मुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बैरियरों से शिक्षकों को कोविड ड्यूटी मुक्त करने से इसका लाभ विद्यार्थियों को मिलेगी। ज्यादातर स्कूलों के विद्यार्थियों के पास ऑनलाइन कक्षा लगवाने के लिए स्मार्ट फोन तक नहीं हैं। इससे विद्यार्थियों को शिक्षकों द्वारा पहुंचाई जाने वाली पाठ्य सामग्री और नोट्स से ही पढ़ाई करनी पड़ती है, लेकिन शिक्षकों की कोविड ड्यूटी लगने से विद्यार्थियों के पास पाठ्य सामग्री और नोट्स नहीं पहुंच पा रहे थे। अब कुछ शिक्षकों की कोविड ड्यूटी हटने से उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र चंदेल ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार बैरियर पर ड्यूटी दे रहे शिक्षकों को वापस बुला लिया गया है। इससे अब यह शिक्षक विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई पर ध्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन सेंटरों और पंचायतों में लगी है ड्यूटी : एसडीएम
एसडीएम डॉ. निधि पटेल ने कहा कि प्रवेश द्वारों से कोविड बैरियर हटा दिए हैं। इसके चलते शिक्षकों को भी ड्यूटी से मुक्त कर दिया है। हालांकि वैक्सीनेशन सेंटरों और पंचायत स्तर पर बनाई टास्क फोर्स कमेटियों में ड्यूटी दे रहे शिक्षकों को अभी मुक्त नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed