{"_id":"66ef34d5b70e024e870601f4","slug":"teach-financial-literacy-skills-to-anganwadi-workers-una-news-c-93-1-una1002-133708-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को सिखाए वित्तीय साक्षरता के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को सिखाए वित्तीय साक्षरता के गुर
Sun, 22 Sep 2024 02:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 22 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
ऊना। समेकित बाल विकास परियोजना ऊना और हरोली में नई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्र प्रबंधन के तहत प्रशिक्षण शिविर शनिवार को कल्याण भवन में आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता डीपीओ आईसीडीएस नरेंद्र कुमार ने की।
प्रशिक्षण शिविर में डीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन धोखाधड़ी बहुत अधिक बढ़ गई है, इसलिए अपने बैंक खाते संबंधी जानकारी किसी से भी साझा न करें। उन्होंने नई कार्यकर्त्ताओं को विभागीय स्तर पर संचालित होने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र प्रबंधन में ध्यान रखने योग्य चीजों के बारे में भी अवगत करवाया। प्रशिक्षण शिविर में हरोली परियोजना से पर्यवेक्षक नीलम कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र प्रबंधन में कार्यकर्ताओं को जागरूक किया तथा ऊना प्रोजेक्ट से पर्यवेक्षक नानकी देवी ने कार्यकर्ताओं को उनकी रिपोर्टिंग के बारे में जागरूक किया। शिविर में पोषण अभियान के जिला समन्वयक मंजूर अहमद खान और खंड समन्वयक गुरमुख सिंह ने पोषण ट्रैकर के बारे में कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी। मिशन शक्ति की जिला समन्वयक ईशा चौधरी ने बताया कि मिशन शक्ति को दो भागों में बांटा गया है, सामर्थ्य और संबल। सामर्थ्य में महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, शक्ति सदन, कामकाजी महिला छात्रावास और संबल में वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि शामिल हैं।