{"_id":"5dd576b38ebc3e54b20040d2","slug":"tcp-una-news-sml3148824177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शा पास न करवाया, तो न मिलेगी बिजली, न ही पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्शा पास न करवाया, तो न मिलेगी बिजली, न ही पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैहतपुर (ऊना)। जिले के सरहदी क्षेत्र में मैहतपुर-बसदेहड़ा नगर परिषद के साथ लगती पंचायतों रायपुर सहोड़ां, चढ़तगढ़ तथा जखेड़ा में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के शिकंजा कस दिया है। इसके चलते अब इन पंचायतों के ग्रामीणों को नये घर का निर्माण, बिजली तथा पेयजल आपूर्ति के लिए नए कनेक्शन लेना मुश्किल हो गया है।
खास बात यह कि इन गांवों में संपन्न एवं निर्धन परिवारों को भी टीसीपी के नियमों के तहत ही नक्शा पास करवाना लाजमी हो गया है।
सूत्रों के मुताबिक टीसीपी के सख्त रुख के चलते ही जखेड़ा पंचायत के कुछ ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन नहीं मिल सका। उन्होंने टीसीपी के नियमानुसार नक्शा पास नहीं करवाया था। विभाग ने विद्युत एवं आईपीएच विभाग को भी पत्र लिखकर साफ कर दिया है, कि वह किसी भी सूरत में बिना नक्शे के बिना विद्युत एवं पेयजल के नए कनेक्शन जारी न करे। सरकार के कड़े रुख के चलते ग्रामीणों को निकट भविष्य में काफी मुश्किलें पैदा होने वाली है। सूत्र बताते हैं कि नए घर के निर्माण के लिए जितना क्षेत्रफल कवर किया जाएगा, उसके मुताबिक पीसीपी का नक्शा पास होगा। उसके अनुरूप ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। नक्शा पास करवाने से लेकर अन्य तमाम औपचारिकताएं ऑनलाइन ही पूर्ण करनी होगी।
ग्रामीणों ने जताया रोष
टीसीपी के दायरे आए ग्रामीणों बलदेव चंद, तरसेम लाल, सतीश कुमार, विनोद, राकेश शर्मा, नीरत, सुनील, हरबंस लाल, दिनेश कुमार, रोशन लाल, रामपाल मैहर ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीब लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। गरीब एक कमरा भी बिना नक्शा पास करवाए नहीं बना सकता। सरकार ने इस फरमान को नहीं पलटा तो लोगों के रोष का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
नक्शा पास करवाना जरूरी : एसडीओ
विद्युत उपमंडल मैहतपुर एसडीओ राकेश कौशल ने कहा कि टीसीपी के पत्र के अनुसार किसी को भी अब बिना नक्शा पास करवाए विद्युत कनेक्शन नहीं दे सकते। जखेड़ा के कुछ लोगों को इसी के चलते कनेक्शन हो सके।
निर्माण के लिए नक्शा लाजमी : पंकज
असिसटेेंट टाउन प्लानर पंकज शर्मा ने कहा कि किसी भी तरह के निर्माण में नक्शा पारित करवाना लाजमी है। उन्होंने कहा कि सरकारी फीस ज्यादा नहीं है, लेकिन लोग नक्शा पास करवाने को संजीदगी से नहीं लेते। यह ऑन लाईन प्रक्रिया है। घर बैठे ही तमाम औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं।