फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tavish Chaudhary became the winner in Under-11 badminton, defeated Atharva Sharma in the final.

Una News: अंडर-11 बैडमिंटन में तविश चौधरी बने विजेता, फाइनल में अथर्व शर्मा को हराया

Sun, 18 Aug 2024 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 18 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tavish Chaudhary became the winner in Under-11 badminton, defeated Atharva Sharma in the final.
ऊना। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित 48वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न मुकाबले खेले गए। लड़के एवं लड़कों के वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

अंडर-11 लड़कों के एकल वर्ग में फाइनल में विजेता तविश चौधरी विजेता बने हैं। वहीं, अथर्व शर्मा उपविजेता रहे। इसी श्रेणी में सेमीफाइनल में अध्य कौंडल और शुभम रहे हैं। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन के 100 के करीब खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। स्पर्धा में रविवार को अंतिम दिन विभिन्न श्रेणियों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता एवं उपविजेताओं को उपायुक्त ऊना जतिन लाल सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. कोमल मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में चार श्रेणियो में अंडर 11, 13, सिंगल-डबल्स, अंडर-19 एवं सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के मुकाबले खेले गए हैं। शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी राकेश सिंह ने किया। शनिवार को दूसरे दिन करीब 20 मुकाबले प्रतियोगिता में खेले गए हैं। अंडर-19 में सेमीफाइनलिस्ट आदित्य शर्मा, ईशान ठाकुर, मोहित मनकोटिया, सूर्यांश रहे हैं। प्रतियोगिता में फाइनल के विजेता एवं उपविजेता सहित सेमीफाइनलिस्ट रहे खिलाड़ियों को हुनर के आधार पर राज्य स्तर की स्पर्धा में चयनित किया जाएगा। डॉ. कोमल मलिक ने बताया कि रविवार को विभिन्न सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed