फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Taught teachers the nuances of teaching in English medium

Una News: अध्यापकों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने की सिखाई बारीकियां

Sun, 19 May 2024 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 May 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Taught teachers the nuances of teaching in English medium
अंब में प्रशिक्षण शिविर के निरीक्षण के दौरान उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं अन्य। संवाद
शिक्षा खंड अंब में प्रशिक्षण शिविर का उपनिदेशक ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा व जिला परियोजना अधिकारी ने शिक्षा खंड अंब में चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ऊना देवेंद्र चंदेल और जिला परियोजना अधिकारी डाइट देहलां राकेश अरोड़ा ने शनिवार को इस शिविर का निरीक्षण कर उचित दिशा निर्देश दए।
जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण शिविर अध्यापकों को कक्षा पहली और दूसरी को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के लिए नई तकनीक बताई जा रही हैं। अधिकारियों ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि जो भी आपको इन शिविरों में बताया जा रहा है, उसे पूर्ण रूप से अपने-अपने स्कूलों में लागू करें। सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने का बहुत अच्छा निर्णय लिया गया है। अंग्रेजी आज एक ग्लोबल भाषा बन चुकी है। हमारे बच्चे भी आज के इस स्पर्धा के युग में पीछे न रहें, इसलिए सरकारी स्कूलों में भी अब पहली कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण शिविर में शिक्षा खंड अंब, गगरेट-I, गगरेट-II के शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस मौके पर खंड परियोजना अधिकारी विनोद बन्याल, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अंब करणवीर सिंह, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गगरेट-I वीरेन्द्र सिंह, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गगरेट-II अश्मील अख्तर, प्रशिक्षण शिविर की इंचार्ज सुधा पराशर, शिक्षा खंड अंब के पीटीएफ प्रधान जगदेव सिंह जग्गी, यशपाल सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed