{"_id":"68f251c98d356043cf03762c","slug":"taught-life-saving-techniques-in-case-of-emergency-una-news-c-93-1-una1002-169240-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंकुश राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंकुश राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में लेंगे भाग
विज्ञापन
उपायुक्त ने अंकुश को भेंट की क्रिकेट किट
इंडियन डेफ क्रिकेट संघ द्वारा होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को खिलाड़ी अंकुश को क्रिकेट किट भेंट की। इस अवसर पर सीपीओ ऊना संजय सांख्यान भी उपस्थित रहे। उपायुक्त बताया कि अंकुश इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहे हैं, जो आगामी 3 से 9 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित होगा। अंकुश हिमाचल प्रदेश की ओर से चयनित होकर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं में छिपी खेल प्रतिभा को सही दिशा, मार्गदर्शन और सहयोग देना अत्यंत आवश्यक है। अंकुश उपमंडल ऊना के संतोषगढ़ के निवासी हैं और वे दिल्ली में होने वाली डेफ राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता (3 से 9 नवंबर) में भाग लेंगे।