{"_id":"6a8c91c6c58349f0180cf674","slug":"tarmacking-of-amb-andaura-road-under-scrutiny-una-news-c-93-1-una1026-203469-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब-अंदौरा सड़क का डामरीकरण सवालों के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब-अंदौरा सड़क का डामरीकरण सवालों के घेरे में
Tue, 25 Aug 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
अंब- अंदौरा मार्ग पर पड़े गड्ढे का दृश्य। संवाद
नंदपुर (ऊना)। अंब चौक से अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन होते हुए अंदौर गांव को जोड़ने वाली सड़क पर लोक निर्माण विभाग की ओर से पिछले वर्ष अक्तूबर-नवंबर में करवाया गया डामरीकरण और नई लुक का कार्य सवालों के घेरे में है। सड़क के एक तरफ नई नाली भी बनाई गई थी लेकिन एक साल पूरा होने से पहले ही सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं और नाली कई स्थानों से धंस गई है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अंब को अंदौर गांव और अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से जोड़ने वाले इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों यात्री और लोग सफर करते हैं। बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों समेत बाहर से आने वाले लोगों का भी इसी मार्ग से आवागमन रहता है। ऐसे महत्तवपूर्ण मार्ग पर जगह-जगह पड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। अंब चौक से कुछ ही दूरी पर नगर पंचायत कार्यालय के ठीक सामने सड़क पर स्थित मोड़ भी दुर्घटना संभावित बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां आए दिन हादसे होते हैं। मोड़ पर लगे पैरापिट और सड़क किनारे के अन्य सुरक्षा इंतजाम कई जगह टूटकर लटक रहे हैं, जबकि कुछ हिस्सा टूटकर खड्ड में गिर चुका है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से टूटे पैरापिट को दुरुस्त करवाने और मोड़ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुखविंद्र ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। विभाग की ओर से मौके का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद सड़क और नाली की स्थिति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कार्य के एक वर्ष पूरा होने से कुछ महीने पहले से ही सड़क किनारे नालियां टूटना शुरू हो चुकी हैं। यह स्थिति निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा प्रश्नचिह्न है। इतनी खराब गुणवत्ता वाला कार्य हमने पहली बार देखा है। यदि सड़क की गुणवत्ता इतनी खराब थी तो इसे पास किया जाना भी कहीं न कहीं विभाग की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
विज्ञापन
-विजय शर्मा, स्थानीय निवासी।
-- -- -- -- -- -- -
इस मार्ग से रोजाना काफी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं। सड़क पर पड़े गड्ढों और धंसी नाली के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग को सड़क और नाली को जल्द दुरुस्त करना चाहिए। प्रशासन को कार्य की गुणवत्ता की जांच और जिम्मेदारी तय करनी चाहिए।
-अलफ दीन, स्थानीय निवासी