फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tara Singh became the president of the clerical class organization of PWD for the 7th time.

Una News: तारा सिंह 7वीं बार बने पीडब्ल्यूडी के लिपिक वर्गीय संगठन के अध्यक्ष

Wed, 11 Feb 2026 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Tara Singh became the president of the clerical class organization of PWD for the 7th time.
ऊना। हिमाचल प्रदेश लिपिक वर्गीय संगठन जिला ऊना की कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुआ। विभाग के एससी कार्यालय में तैनात तारा सिंह को लगातार सातवीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में सोहन लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव प्रेम चंद, विमला देवी, गुरनाम व रामदयाल उपाध्यक्ष तथा पिरथी चंद को संयुक्त सचिव चुना गया। जबकि मान सिंह वित्त सचिव, जगदीश चंद संगठन सचिव, अश्वनी कुमार व सुशील कुमार प्रेस सचिव, अमित कुमार व मुमेहर सिंह संगठन ऑडिटर, रणबीर सिंह कानूनी सलाहकार और पुष्प राज को मुख्य सलाहकार तथा सुरिंदर कुमार व कमल को राज्य प्रतिनिधि के रूप में चुना गया। कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए तारा सिंह ने कहा कि लगातार मुझ पर संघ की जिम्मेवारी सौंपने का विश्वास किया है, उस पर खरा उतरने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहूंगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन एक संगठन नहीं, बल्कि हम सभी की एकता की आवाज़ है, जो कर्मचारियों के हितों की रक्षा व समस्याओं के निदान को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने आशा जाहिर की कार्यकारिणी के चुने गये सभी प्रति अपनी जिम्मेवारी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed