{"_id":"57321e6c4f1c1b7651919d4c","slug":"tampo-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलवाड़ा बाईपास पर रेत से भरा टैंपो पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवाड़ा बाईपास पर रेत से भरा टैंपो पलटा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 10 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी तलवाड़ा बाईपास पर सरस्वती स्कूल के नजदीक एक रेत से भरा टैंपो सड़क के बीचों बीच पलट गया। इससे भरा हुआ रेत सड़क पर बिखर गया। हादसा मंगलवार दोपहर तीन बजे के करीब हुआ। हादसे में टैंपो चालक सहित तीन लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार चिंतपूर्णी से एक रेत से भरा टैंपो तलवाड़ा बाईपास से होते हुए चनौर जा रहा था कि सरस्वती स्कूल के नजदीक चढ़ाई पर नहीं चढ़ा तो ईंट लगाकर इसे चढ़ाया जाने लगा।
विज्ञापन
चढ़ाई पर टैंपो चढ़ ही रहा था कि अचानक बंद हो गया जिससे पीछे की ओर बैक हो गया। चालक नियंत्रण नहीं रख सका जिससे टैंपो सड़क के बीचों बीच पलट गया। उधर, टैंपो के पलटने से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने जाम को खुलवाया। ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह ने बताया कि रेत से भरा टैंपो सड़क के बीच पलट गया था। इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। क्रेन को बुलाकर टैंपो को सड़क के बीच से हटाकर यातायात बहाल किया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन