फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tamil Nadu woman dies under suspicious circumstances in Amb.

Una News: अंब में तमिलनाडु की महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 22 Aug 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 22 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu woman dies under suspicious circumstances in Amb.
बड़ूही (ऊना)। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी मुरली प्रभु की अंब में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लक्ष्मी देवी अपने परिवार के आठ अन्य सदस्यों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई थीं। दर्शन के बाद वापस लौटते समय परिवार अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत अपने रिश्तेदार राम चंद के घर ठहरा था। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लक्ष्मी देवी की अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उन्हें उपचार दिलाया, जिसके बाद कुछ समय के लिए उनकी हालत में सुधार बताया गया। हालांकि, बीती रात उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई। शनिवार सुबह परिजन उन्हें उपचार के लिए ऊना स्थित एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे। वहां उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें सिविल अस्पताल अंब लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी देवी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से भी जूझ रही थीं। उन्होंने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई करवाने से इनकार कर दिया। परिवार की ओर से पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्रवाई करवाने से मना किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिवार के सदस्य शव को लेकर तिरुचिरापल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed