{"_id":"633b1f1b372c6c1a1a26ebf8","slug":"takka-team-win-in-kabbaddi-una-news-sml4237961173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में टक्का ने धुसाड़ा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में टक्का ने धुसाड़ा को हराया
विज्ञापन
पनोह में कबड्डी मैच में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पनोह गांव के खेल मैदान में सोमवार को नितिन मेमोरियल कबड्डी कप प्रतियोगिता विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के मुकाबले सोमवार देर शाम तक चले। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा सहित हिमाचल से करीब दो दर्जन से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं।
आयोजक गोपाल सैनी ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला धुसाड़ा व टक्का के बीच खेला गया। इसमें टक्का ने जीत दर्ज की। वहीं दियोली ने रूद्रा क्लब बसाल, लठियाणी ने नैहरिया को, हरियाणा ने दियाड़ा को और जोल ने टकारला को हराया। वहीं ऊना कॉलेज ने नैहरिया-टू को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
गोपाल सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 15,000 व उपविजेता टीम को 11,000 रुपये की नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल व सुमित शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर सदाशिव मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा, राहुल, निशांत, विकास, निखिल, विशाल, बलराज, रणदीप, रेशव व मनदीप सहित अन्य उपस्थित रहे।