{"_id":"68a701b561b7548f720260e2","slug":"takarla-school-submerged-due-to-farm-water-childrens-studies-affected-una-news-c-93-1-una1002-162883-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खेतों के पानी से टकारला स्कूल जलमग्न, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खेतों के पानी से टकारला स्कूल जलमग्न, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकारला में खडा़ बारिश का पानी।स्रोत:संस्िाान
स्कूल की दीवार के नीचे से भीतर आ रहा है पानी
प्रधानाचार्य ने फायर ब्रिगेड अंब को सूचित किया
टीम मौके पर पहुंची, पानी निजी जमीन पर ज्यादा होने का हवाला देकर निकासी से किया इंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकारला में बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। स्कूल परिसर में लगभग दो फीट तक पानी भर गया, जो शाम को मौसम साफ होने पर धीरे-धीरे निकल पाया। हालांकि, अब स्कूल प्रशासन और बच्चों के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और स्कूल परिसर सुरक्षित रह सके। उनका कहना है कि हर बरसात में यही स्थिति बनती है और बच्चों को जोखिम उठाकर स्कूल आना पड़ता है।जानकारी के अनुसार स्कूल से सटे खेतों में बारिश का पानी तालाब का रूप ले चुका है। यही पानी स्कूल की दीवार के नीचे से भीतर आ रहा है, मानो दीवार के नीचे ही नाला बह रहा हो। इससे स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे पंचायत उपप्रधान राजीव शर्मा ने खेत मालिक से बात की, लेकिन उन्होंने इसे प्राकृतिक बारिश का पानी बताकर असमर्थता जताई। वहीं, प्रधानाचार्य ने समस्या से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड अंब को भी सूचित किया। हालांकि टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पानी निजी जमीन पर ज्यादा होने का हवाला देकर उन्होंने निकासी से इंकार कर दिया। पंचायत उपप्रधान राजीव शर्मा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। पानी की निकासी के लिए उचित कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।