फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Tahliwal petrol pump looted for money, accused wanted in Punjab also

Una News: चिट्टा के लिए लूटा टाहलीवाल पेट्रोल पंप, आरोपी पंजाब में भी वांटेड

Thu, 27 Feb 2025 02:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tahliwal petrol pump looted for money, accused wanted in Punjab also
दोनों आरोपियों को चिट्टा की लत, पुलिस ने तीन दिन के भीतर पकड़े : एसपी
विज्ञापन


आरोपियों ने पहले कार में की रेकी, तीन घंटे बाद वारदात को दिया अंजाम

कैमरों से जुड़ी तकनीकी मदद और पंजाब पुलिस के सहयोग से सुलझा मामला





संवाद न्यूज एजेंसी





ऊना। जिले के टाहलीवाल में पेट्रोल पंप लूटने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंगलवार देर शाम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी पंजाब के गढ़शंकर से हुई। उनकी पहचान मनप्रीत निवासी गढ़शंकर होशियारपुर और दलविंदर सिंह निवासी नवांशहर पंजाब के तौर पर हुई। दोनों आरोपी चिट्टा का सेवन करते हैं और नशे की पूर्ति के लिए पंजाब में कई वारदात कर चुके हैं। पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड में दोनों आरोपी वांटेड हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बुधवार सुबह पुलिस लाइन झलेड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों को चिट्टा जैसे गंभीर नशे की लत है। संभवतः नशे की पूर्ति के लिए ही आरोपियों ने टाहलीवाल पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम दिया। एसएचओ टाहलीवाल के नेतृत्व में पंजाब गई टीम ने भी सराहनीय तरीके से जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस से जांच में सबसे पहले सड़कों के आसपास लगे कैमरों की जांच की। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि वारदात के दिन पेट्रोल पंप के पास एक कार तीन घंटे पहले खड़ी रही। उस कार में आरोपियों ने पहले पेट्रोल पंप की रेकी की। कार के वहां से जाने के तीन घंटे बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कार को संदिग्ध मानकर जब उससे जुड़ी जानकारियां जुटाई गईं तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पंजाब पुलिस के सहयोग से मंगलवार रात को दोनों आरोपी पकड़ लिए गए। उन्होंने कहा कि पंजाब में दोनों आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों को चिट्टा की लत है और उसी की पूर्ति के लिए लूट सहित अन्य वारदात करते आए हैं। कहा कि जिले में आरोपी किन्हीं और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे या नहीं, इसे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि रेकी करने वाली कार में कौन सवार था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई से जनता में सुरक्षा का भाव पैदा होगा।
विज्ञापन


बॉक्स
सीमावर्ती इलाकों में चुनौतियां अधिक, पुलिस बल सीमित

जिला के सीमावर्ती इलाकों में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे पास पुलिस बल सीमित है। उसके हिसाब से पुलिस बल की तैनाती होती है। पुलिस संसाधनों के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है। अपराध को रोकने के लिए सीमावर्ती इलाकों में और कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा रात के समय भी पुलिस नाकाबंदी करेगी। कहा कि जिला में पनप रहे किसी भी आपराधिक गतिविधि को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला

बीते शनिवार को तड़के दो नकाबपोश लुटेरे बाइक पर सवार होकर टाहलीवाल स्थित पेट्रोल पंप में आए। उन्होंने पंप में तैनात कर्मियों से तेल डालने को कहा। जैसे ही एक कर्मचारी तेल डालने के लिए कमरे से बाहर निकला, आरोपियों में से एक युवक कमरे में घुसकर दो अन्य कर्मचारियों पर वार करने लगा। कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दूसरा बाइक सवार भी कमरे की ओर बढ़ा और तलवार से वार कर कांच का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों के कर्मचारियों पर दराट और तलवार से वार किए। हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने कर्मचारियों से करीब 60000 रुपये का कैश लूटा और मौके से भाग गए। कर्मचारी किसी को फोन न करें, इसके लिए आरोपियों ने चालाकी से उनके फोन छीने और कुछ दूर आगे फेंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed