फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Swimming training camp started at Shine Swimming Pool Kutheda Khairla

Una News: शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला में स्विमिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू

Wed, 02 Jul 2025 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Swimming training camp started at Shine Swimming Pool Kutheda Khairla
लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़ कर भाग लें : विनय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। जिला ऊना के युवाओं को स्विमिंग स्किल सीखने के लिए शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला अंब और हिमाचल प्रदेश स्विमिंग संघ के संयुक्त तत्वाधान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को आगाज हुआ। बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग जिला ऊना के उप निदेशक एचएएस विनय धीमान ने शिरकत की। विशेष अतिथि हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष राकेश वालिया, ऊना जिला स्विमिंग एसोसिएशन की जिला अध्यक्षा रुपनीत कौर बेदी एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा मौजूद रहे। हिमाचली परंपरा अनुसार शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला के प्रबंध निदेशक रशीद मोहम्मद ने मुख्य अतिथि विनय धीमान को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विनय धीमान ने कहा कि खेल में अनुशासन हमारे खेल को और परिपक्व करके निखारता है। जो खिलाड़ी खेल के हर नियम का पालन करता है, उसे ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी माना जाता है। प्रतिभागी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद खिलाड़ी राज्यस्तरीय स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे। ऊना जिला स्विमिंग एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य रशीद मोहम्मद ने बताया कि जिला ऊना के बच्चों, युवाओं एवं स्विमिंग के 60 खिलाड़ियों के लिए पांच दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर शाइन स्विमिंग पूल कुठेडा खैरला में आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed