फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Swabhiman Party opposes smart meters

Una News: स्वाभिमान पार्टी ने किया स्मार्ट मीटरों का विरोध

Sat, 24 Jan 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 24 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Swabhiman Party opposes smart meters
बैजनाथ (कांगड़ा)। स्वाभिमान पार्टी ने शुक्रवार को प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का विरोध किया। प्रदेश संगठन मंत्री विजय गौतम तथा प्रदेश मंत्री रमेश भाऊ ने कहा कि प्रदेश में जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर सरासर गलत हैं तथा प्रदेश की जनता का स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर उतरना सही है। उन्होंने कहा कि लोगों का यह कहना ठीक है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाना बिजली बोर्ड के निजीकरण की शुरुआत है। देश के अन्य राज्यों में जहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं, वहां उपभोक्ताओं से बिजली बिलों के नाम पर भारी भरकम राशि ली जा रही है। उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में बंद पड़े मकानों में जहां बिजली का उपयोग नहीं हो रहा, वहां भी दो-दो लाख रुपये के बिल दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पढ़ी-लिखी जनता तो आरटीआई या न्यायालय के माध्यम से सरकार से लड़ रही है लेकिन हिमाचल की भोली-भाली जनता हिमाचल सरकार के कुचक्र में परेशान होगी। पार्टी सरकार से इस प्रक्रिया को तत्काल बंद करने की मांग करती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed