फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SVSD College Bhatoli defeated Bangana by three wickets

Una News: एसवीएसडी काॅलेज भटोली ने बंगाणा को तीन विकेट से हराया

Thu, 07 Nov 2024 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
SVSD College Bhatoli defeated Bangana by three wickets
हमीरपुर की टीम ने किया अगले दौर में प्रवेश
विज्ञापन

ऊना में जारी है अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। इंदिरा मैदान ऊना में चल रही हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल-डी के दूसरे दिन दो मुकाबले हुए। दौलतपुर टीम न आने के हमीरपुर की टीम बिना खेले ही अगले दौर में पहुंच गई। दूसरे मुकाबले में भटोली कॉलेज ने बंगाणा कॉलेज को हराया। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि वीरवार को ऊना मैदान पर हुए मैच में टॉस जीत राजकीय महाविद्यालय बंगाणा टीम ने भटोली काॅलेज को गेंदबाजी का निमंत्रण दिया। बंगाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में सभी विकेट गंवा कर 98 रन बनाए। बंगाणा के बल्लेबाज प्रांश ने सर्वाधिक 21, कुशल ने 16 रन की पारी खेली। एसवीएसडी पीजी काॅलेज भटोली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान अंशित ठाकुर ने तीन और वंश रायजादा व सृजन ने 2-2 विकेट झटके। वहीं, 99 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसवीएसडी पीजी काॅलेज भटोली टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाला। 12.4 ओवर में सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विकेटकीपर बल्लेबाज युवराज ठाकुर ने 31 रन, वंश रायजादा ने नाबाद 36 रन बनाए। बंगाणा टीम के गेंदबाज सन्नी ने चार विकेट हासिल किए। भटोली काॅलेज की टीम तीन विकेट से विजय रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed