फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Suspicious person caught in Baduhi market, turned out to be accused of Dhaneta theft

Una News: बड़ूही बाजार में संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा, धनेटा चोरी का आरोपी निकला

Tue, 02 Sep 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 02 Sep 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
Suspicious person caught in Baduhi market, turned out to be accused of Dhaneta theft
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के तहत बड़ूही बाजार में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब करियाना की दुकान पर चोरी की नीयत से आए एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर रंगे हाथों दबोच लिया गया। दुकानदार और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की सतर्कता से आरोपी पुलिस तक पहुंच गया। करियाना दुकान मालिक प्रवीण ठाकुर ने बताया कि वह पास ही स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में काम से गए थे। लौटने पर देखा कि एक अजनबी दुकान में कैश काउंटर के पास खड़ा है और गल्ला खुला है। शक होते ही तुरंत उसे पकड़ लिया। इस दौरान अन्य दुकानदार और व्यापार मंडल पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। व्यापार मंडल की सख्त पूछताछ के आगे संदिग्ध व्यक्ति टूट गया और उसने कबूल किया कि वह चोरी करने के इरादे से दुकान में घुसा था। आरोपी ने खुद कबूल किया कि धनेटा में हुई चोरी भी उसी ने की थी। इस बीच एक दुकानदार ने मोबाइल पर धनेटा क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की सीसीटीवी फुटेज दिखाई। उसमें भी यही व्यक्ति चोरी करते हुए नजर आया। फुटेज देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने जब और दबाव बनाया तो आरोपी ने खुद स्वीकार कर लिया कि धनेटा चोरी की वारदात उसी ने अंजाम दी थी तुरंत इसकी सूचना पुलिस चौकी जोल को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में भी उसने धनेटा चोरी की वारदात में संलिप्त होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार धनेटा में पहले से ही चोरी का मामला दर्ज है और आरोपी की पहचान वीडियो फुटेज के जरिये पुख्ता कर ली गई है। इसके बाद जोल चौकी पुलिस ने धनेटा पुलिस को सूचना दी। धनेटा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed