फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Suspicious individuals entered the house of the Upper Basal village head.

Una News: अपर बसाल के प्रधान के घर में घुसे संदिग्ध लोग

Wed, 07 Oct 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Suspicious individuals entered the house of the Upper Basal village head.
ऊना। जिले में अवैध खनन और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना ग्राम पंचायत अपर बसाल के प्रधान अमरीक सिंह को महंगा पड़ता नजर आ रहा है। प्रधान ने आरोप लगाया है कि 2 अक्तूबर की रात कुछ संदिग्ध लोग बिना नंबर और काले शीशों वाली कार में उनके घर पहुंचे और परिवार के सोने के दौरान घर की दूसरी मंजिल तक जा पहुंचे। संदिग्धों ने मोबाइल की रोशनी से उनकी पहचान करने का प्रयास किया। परिवार के सदस्यों के जागने पर आरोपी दूसरे रास्ते से नीचे उतरकर मौके से भाग गए। घटना के बाद प्रधान ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए अब ग्रामीणों के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा से मुलाकात की है। प्रधान का कहना है कि वह पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब और अवैध खनन के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं। इसी वजह से उन्हें निशाना बनाने की आशंका है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि पंचायत प्रधान और प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत दी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed