फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Suspicious balloon also found in Sarada Panchayat

Una News: सारडा पंचायत में भी मिला संदिग्ध गुब्बारा

Sat, 07 Feb 2026 07:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Suspicious balloon also found in Sarada Panchayat
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सारडा पंचायत के चाबाग गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक पेड़ से लटका हुआ संदिग्ध गुब्बारा देखा। हरे और सफेद रंग के इस बड़े गुब्बारे पर अंग्रेज़ी के बड़े अक्षरों में पीआईए लिखा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चिंतपूर्णी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए गुब्बारे को सावधानीपूर्वक पेड़ से नीचे उतारा। इस दौरान आसपास के क्षेत्र को सतर्कता के तौर पर सुरक्षित रखा गया। पुलिस ने संदिग्ध गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि यह गुब्बारा हवा के तेज़ रुख के चलते सीमावर्ती क्षेत्रों से बहकर यहां तक पहुंचा हो सकता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुब्बारे की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इससे किसी प्रकार का सुरक्षा खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed