फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Suspected death of a doctor under treatment in drug de-addiction center

नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन डॉक्टर की संदिग्ध मौत

Mon, 06 Sep 2021 12:20 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Suspected death of a doctor under treatment in drug de-addiction center
ऊना के पुराना बस अडडा के समीप नशामुक्ति केंद्र में युवक की मौत की जांच करते हुए पुलिस कर्मी - फोटो : Una
ऊना। जिला मुख्यालय में सब्जी मंडी के पास रविवार दोपहर बाद एक नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन युवक की संदिग्ध मौत हो गई।
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में युवक के नशा मुक्ति केंद्र के तीसरी मंजिल से गिरने के तथ्य सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बयान दर्ज कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असल कारण साफ होंगे। एएसपी प्रवीण धीमान ने घटनास्थल का दौरा किया।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे सब्जी मंडी ऊना के पास चलाए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन 29 वर्षीय बीएएमएस डॉक्टर युवक गिरा हुआ मिला। उससे मिलने गए एक रिश्तेदार ने उसे घायल अवस्था देखा। रिश्तेदार ने युवकों को बुलाकर उसको क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का भी दौरा किया। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी प्रवीण धीमान मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में अभी तक युवक के छत्त में टहलते हुए गिरने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि छत पर रेलिंग नहीं है। हालांकि पुलिस मामले में नशा मुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है। मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी कलमबद्ध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक बीते तीन महीने से उक्त नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन था। रिकवर होने के कारण ही उसे ही आने-जाने की अनुमति थी। इसी कारण वह छत पर भी जा सका। युवक पेशेवर बीएएमएस डॉक्टर था। वह अपना क्लीनिक चला चुका है। नशे से छुटकारा पाने के लिए वह नशा मुक्ति केंद्र में उपचार करवा रहा था। इस संबंध में एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि फिलहाल सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई तथ्य मिलते हैं तो अन्य धाराएं जोड़कर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

ऊना के सब्जी मंडी के पास नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध मौत को लेकर जांच करते एएसपी प्रवीण धीमान

ऊना के सब्जी मंडी के पास नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध मौत को लेकर जांच करते एएसपी प्रवीण धीमान- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed