फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Support of friends who inspire you for success in life is important: DSP

जीवन में सफलता के लिए प्रेरित करने वाले दोस्तों का साथ जरूरी : डीएसपी

Tue, 04 Feb 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Support of friends who inspire you for success in life is important: DSP
डीएसपी अजय ठाकुर - फोटो : संवाद
ऊना। सफलता मेहनत और लगन का परिणाम होता है। हर कोई सफल बनना चाहता है। जीवन में सफलता पाने का रास्ता बहुत ही कठिन होता है। अगर बीच में थोड़ी-सी भी नकारात्मक बातें आ जाएं तो हम रास्ता भटक जाते हैं, आगे बढ़ने का हौसला टूट जाता है। ऐसे में जीवन में सफलता के लिए अच्छे और प्रेरित करने वाले दोस्तों का साथ जरूरी है।
विज्ञापन

यह बात पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने कही। वह सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दियाड़ा में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील ठाकुर ने की।
विज्ञापन

डीएसपी अजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सही दिशा में जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सही मार्गदर्शन और सहयोग बहुत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील की और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया। इसके साथ ही पुलिस भर्ती की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस का समाज में एक सकारात्मक और मैत्रीपूर्ण चेहरा होता है। पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा करना है। जो लोग अपराध की दुनिया में होते हैं, वही पुलिस से डरते हैं। उन्होंने बच्चों को यह समझाया कि पुलिस का उद्देश्य किसी को डराना नहीं, बल्कि समाज में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। डीएसपी ने अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को भी सराहा।

स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील ठाकुर ने कहा कि बच्चों को नशे की प्रवृति से दूर रहने और अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया। अमर उजाला के जन सरोकार से जुड़ा यह कार्यक्रम लोगों की सोच में बदलाव लाएगा।

डीएसपी अजय ठाकुर

डीएसपी अजय ठाकुर- फोटो : संवाद

डीएसपी अजय ठाकुर

डीएसपी अजय ठाकुर- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed