फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Superintendent found absent during inspection of Chadatgarh examination centre

Una News: चड़तगढ़ परीक्षा केंद्र के निरीक्षण में अनुपस्थित पाया गया अधीक्षक

Tue, 10 Mar 2026 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 10 Mar 2026 06:36 AM IST
विज्ञापन
Superintendent found absent during inspection of Chadatgarh examination centre
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा संचालित 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान व्यवस्थाओं की जांच के लिए उड़नदस्ता टीमों ने सोमवार को विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शिक्षा उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी की अध्यक्षता में गठित टीम ने माउंट एवरेस्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुठार कलां तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चड़तगढ़ के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चड़तगढ़ परीक्षा केंद्र में अधीक्षक अनुपस्थित पाया गया, जिस पर उपनिदेशक ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उपनिदेशक अनिल कुमार ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि अधीक्षक और उप-अधीक्षक की परीक्षा केंद्र में उपस्थिति अनिवार्य है तथा परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को पानी पीने या शौचालय के लिए परीक्षा कक्ष से बाहर केवल बोर्ड के निर्धारित निर्देशों के अनुसार ही भेजा जाए और इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए कि विद्यार्थी कितनी देर तक परीक्षा केंद्र से बाहर रहते हैं। इस दौरान उनके साथ जिला नोडल अधिकारी पुष्पा रानी, एडीपीओ जगजीत सिंह तथा आईटी नोडल अधिकारी नरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा गुणवत्ता नियंत्रण उपनिदेशक नीलम कुमारी की अध्यक्षता में गठित फ्लाइंग स्क्वायड ने 12वीं कक्षा के भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंजाल, मुबारिकपुर, अंदौरा और चुरुड़ू के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।


टीम ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं के साथ सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान परीक्षाएं सुचारु रूप से संचालित पाई गईं। जहां कुछ कमियां मिलीं, वहां परीक्षा समन्वयकों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed