फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sundernagar Polytechnic Institute first in state level skill competition

Una News: राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में सुंदरनगर बहुतकनीकी संस्थान प्रथम

Thu, 09 Oct 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Sundernagar Polytechnic Institute first in state level skill competition
अंबोटा बहुतकनीकी संस्थान में करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। प्रदेश के राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में तैयार किए जा रहे अभियंताओं की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के लिए वीरवार को डॉ. बीआर आंबेडकर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा में राज्यस्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन तथा आर्किटेक्चर शाखा के अभियंताओं ने उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत किए, जो अभियांत्रिकी के रोचक नमूने साबित हुए। आर्किटेक्चर शाखा में प्रथम पुरस्कार राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर ने प्राप्त किया, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन शाखा में प्रथम स्थान राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, प्रगति नगर के नाम रहा। डाॅ. बीआर आंबेडकर बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा के प्राचार्य प्रदीप कुमार ने बताया कि संस्थान स्तरीय प्रतियोगिताएं 18 सितंबर को संबंधित संस्थानों में आयोजित की गई थीं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में पहली बार आयोजित ऐसी प्रतियोगिता है। विभिन्न शाखाओं की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं प्रदेश के अलग-अलग संस्थानों में संपन्न हुईं। आर्किटेक्चर शाखा में जूरी सदस्य के रूप में आर्किटेक्चर विभाग के विभागाध्यक्ष अरुण राणा, रेहण के विभागाध्यक्ष राजीव भारद्वाज एवं सुंदरनगर के हंस राज ने मूल्यांकन कार्य संपन्न किया। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 2100 रुपये तथा तृतीय स्थान के लिए 1100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed