फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sunakshi first in poster making competition

Una News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सुनाक्षी प्रथम

Tue, 09 Sep 2025 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Sunakshi first in poster making competition
दौलतपुर चौक (ऊना) । राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में रेड रिबन क्लब के सौजन्य से नशा निवारण और एचआईवी, एड्स जागरुकता पर पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सुनाक्षी ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय और रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, नारा लेखन प्रतियोगिता में रूहानी कंवर ने पहला, सिमरन भारद्वाज ने दूसरा और सिमरन ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्रों में एचआईवी, एड्स के प्रति जागरुकता फैलाना और समाज में सही जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया और एड्स संबंधी आवश्यक जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम में डॉ. मनोज, डॉ. निधि शर्मा, डॉ. सतिंद्र कुमार, डॉ. रमन चौधरी, डॉ. रोहिणी, प्रो. अर्श सिंह राणा, प्रो. नैना सिंह, प्रो. निधि सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed