फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sun attack on potato crop

Una News: आलू की फसल पर धूप का प्रकोप

Mon, 16 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sun attack on potato crop
एक-दो दिन में बारिश न हुई तो करनी होगी सिंचाई
विज्ञापन

90 प्रतिशत तक बीजी जा चुकी है आलू की फसल

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में आजकल आलू की बिजाई जोरों पर है। इसके साथ तेज धूप का दौर भी शुरू हो चुका है। अभी आलू की बिजाई पूरी भी नहीं हो पाई कि इसी बीच बीजी हुई फसल को सिंचाई की जरूरत पड़ गई है। ऐसे में एक दो दिन के भीतर किसानों को बिजाई पूरी करने के साथ सिंचाई के लिए भी भागदौड़ करनी पड़ेगी। जानकारी के अनुसार जिले में 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की फसल बीजी जा रही है। अधिकतर फसल स्वां नदी के आसपास बीजी गई है। रेतीली जमीन धूप पड़ने पर जल्दी सूखती है। जमीन तपने पर आलू के बीज को नुकसान पहुंचने का डर रहता है। किसानों का कहना है कि आलू की फसल के लिए सर्द मौसम अधिक लाभकारी होता है इसलिए यह सर्दी के शुरुआती दिनों में बीजी जाती है। वहीं, रेतीली जमीन में भी आलू की अच्छी पैदावार होती है। किसानों मदन लाल, रणवीर सिंह, रोहित कुमार, रविंद्र सैनी, जतिंद्र कुमार आदि ने कहा कि आलू की अधिकतर बिजाई हो चुकी है। कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही इसलिए बिजाई को मौका मिल गया। जिन इलाकों में एक सप्ताह पहले आलू की बिजाई हो चुकी है, वहां अब सिंचाई करनी पड़ेगी नहीं तो फसल खराब होना तय है। उन्होंने कहा कि दो से तीन दिन के भीतर आलू की शतप्रतिशत फसल की बिजाई हो जाएगी। उसके बाद सिंचाई पर जोर रहेगा।

आलू की फसल सिंचाई पर निर्भर रहती है। सिंचाई में चूक होने पर फसल के उत्पादन पर सीधा असर पड़ता है। बड़े खेतों में सिंचाई करना किसी चुनौती से कम नहीं। क्योंकि एक छोर में सिंचाई पूरी हो तो खेत के दूसरे छोर में इसकी आवश्यकता पड़ जाती है। -डॉ. कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed