फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sukhu Sarkar Every woman of Kutlehar owes Rs 39,600

Una News: सुक्खू सरकार कुटलैहड़ की हर महिला की 39,600 रुपये की कर्जदार

Thu, 27 Mar 2025 08:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Sukhu Sarkar Every woman of Kutlehar owes Rs 39,600
जन आक्रोश रैली में कुटलैहड़ से 500 कार्यकर्ताओं की भागीदारी, महिलाओं की उपस्थिति रही प्रभावी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। भाजपा की ओर से राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित जन आक्रोश रैली में कुटलैहड़ से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस रैली में कुटलैहड़ से लगभग 500 कार्यकर्ता शामिल हुए, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। भाजपा नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने इस भागीदारी के लिए कुटलैहड़ के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह उपस्थिति दर्शाती है कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से नाराज है और भाजपा के नेतृत्व में अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। कांग्रेस सरकार के वादे केवल खोखले साबित हुए हैं और जनता महंगाई, बेरोजगारी तथा अव्यवस्थित प्रशासन से त्रस्त हो चुकी है। इस जन आक्रोश रैली में महिलाओं की विशेष भागीदारी देखी गई, जो यह दर्शाता है कि वे भी राज्य सरकार की नीतियों से असंतुष्ट हैं। महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है। साथ ही महिलाओं के लिए चलाए जाने वाले कल्याणकारी योजनाओं को भी या तो रोक दिया गया है या फिर उनके लाभार्थियों को समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। भाजपा नेत्री सुषमा ठाकुर संतोष सैनी आदि सैकडों महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार पर कुटलैहड़ की हर महिला का अभी तक 39,600 रुपये का कर्ज है। सुक्खू सरकार ने अपनी गारंटी में महिलाओं को प्रति माह 1500 देने का वादा किया था। 27 माह सुक्खू सरकार को बने हुए हो चुके हैं लेकिन अभी तक कुटलैहड़ में किसी भी महिला को प्रति माह 1500 रुपये नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed