फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sukhu government is destroying constitutional traditions in Himachal: Jairam

हिमाचल में सांविधानिक परंपराओं को तार-तार कर रही सुक्खू सरकार : जयराम

Sat, 16 Nov 2024 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
Sukhu government is destroying constitutional traditions in Himachal: Jairam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इस सरकार को प्रदेश के इतिहास की सबसे असफल सरकार करार दिया। जयराम ठाकुर ने ऊना में जारी प्रेस बयान में कहा कि सत्ता में आने के पहले दिन से ही सुक्खू सरकार ने सांविधानिक परंपराओं और प्रदेश की गरिमा का अपमान किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सुक्खू ने स्वयं शपथ लेने से पहले मुख्य संसदीय सचिवों को शपथ दिलाकर संविधान का मजाक उड़ाया। हाल ही में हाईकोर्ट ने इन नियुक्तियों को रद्द कर दिया, जो सरकार की असफलता का प्रमाण है। अब सरकार इन छह विधायकों की सदस्यता रद्द करने से बच रही है, जबकि यह सांविधानिक दृष्टि से अनिवार्य है। भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की गारंटियां हिमाचल में पूरी तरह विफल रही हैं। हरियाणा में हिमाचल की गारंटियों के नाम पर कांग्रेस को नकारा गया और अब महाराष्ट्र व झारखंड में भी कांग्रेस का यही हश्र होगा। भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री के आसपास के लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed