फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sukhu government increased bus fares and put a burden on people's pockets: Bhutto

सुक्खू सरकार ने बस किराये में बढ़ोतरी कर डाला जनता की जेब पर बोझ : भुट्टो

Fri, 09 May 2025 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Sukhu government increased bus fares and put a burden on people's pockets: Bhutto
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। प्रदेश सरकार ने बस किराये में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने विरोध किया है। उन्होंने इस निर्णय को जनता की जेब पर सीधा डाका करार दिया है। कहा कि सुक्खू सरकार के अब तक के अढ़ाई वर्षों के कार्यकाल में जनता महंगाई और टैक्सों के बोझ तले पूरी तरह से दब चुकी है। पत्रकारों से कहा कि सुक्खू सरकार ने अब तक केवल टैक्स वसूली और जनता को लूटने का ही काम किया है। हर वस्तु पर टैक्स लगाकर प्रदेश की आम जनता को दिवालिया बना दिया है। खाद्य पदार्थों से लेकर पेट्रोल-डीजल और अब बस सफर करने पर भी जनता को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। पहले ही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। रसोई गैस, दालें, आटा, तेल जैसी आवश्यक वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं। राज्य सरकार की ओर से लगाए गए अतिरिक्त कर से प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में पेट्रोल-डीजल महंगे हो गए हैं। ऐसे में बस किराये में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed