फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sukhu government in the state stands like a rock: Vivek Sharma

प्रदेश में सुक्खू सरकार चट्टान की तरह खड़ी : विवेक शर्मा

Fri, 01 Mar 2024 07:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 01 Mar 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
Sukhu government in the state stands like a rock: Vivek Sharma
कहा- साथ छोड़ने वाले विधायकों ने कार्यकर्ताओं के साथ किया छल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। प्रदेश कांग्रेस के सचिव विवेक शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार बिल्कुल चट्टान की तरह खड़ी है और पांच वर्ष पूरे करेगी। शुक्रवार को जारी बयान में विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री और प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विरोधियों के मनसूबों पर पानी फेर दिया है।
विवेक शर्मा ने पार्टी से बगावत करने वाले विधायकों को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी चिन्ह पर चुनाव जीतने वाले विधायकों ने न केवल पार्टी, अपितु प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ छल किया है। इसके चलते जतना उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा में कांग्रेस मजबूत है। कांग्रेस कार्यकर्ता की बदौलत ही 32 वर्ष बाद कुटलैहड़ में पार्टी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
विज्ञापन


आज भुट्टो का फूंकेंगे पुतला
विवेक शर्मा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने 14 माह के कार्यकाल में प्रदेश हित के लिए इतना काम किया, लेकिन इन छह विधायकों ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्यकर्ताओं द्वारा मोर्चा खोला गया है। इसी कड़ी में शनिवार को कुटलैहड़ क्षेत्र के कोटला कलां में देवेंद्र भुट्टों के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed