फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sukhu government failed on every front: BJP

सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर रही विफल : भाजपा

Sat, 08 Mar 2025 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 08 Mar 2025 07:43 AM IST
विज्ञापन
Sukhu government failed on every front: BJP
नारी (ऊना)। हिमाचल में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है, हत्याएं और लूटपाट की घटनाएं आम हो गई हैं। यह आरोप भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान में लगाए।
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम बबलू, डेरा बाबा रूद्रानंद अध्यक्ष राज कुमार वर्मा, गुरदियाल सिंह, निशा भुल्लर, शाम चंदेल, मनोहर लाल शर्मा, सुष्मा ठाकुर और संतोष सैणी ने कहा कि सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहा। साथ ही हजारों वृद्धजन छह महीनों से पेंशन से वंचित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने से उनके घरों में चूल्हे जलाने तक की नौबत आ गई है। लाखों सरकारी और आउटसोर्स कर्मचारी वेतन के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही। भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमाचल की जनता जागरूक है और जंगल राज बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल करने, नशे और माफियाओं पर लगाम लगाने व आर्थिक कुप्रबंधन रोकने के लिए भाजपा मजबूती से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed