{"_id":"668859538ae74b33d4070197","slug":"sugar-reaches-depots-quota-for-two-months-will-be-available-at-once-una-news-c-93-1-una1002-127699-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: डिपुओं में पहुंची चीनी, दो महीने का एक साथ मिलेगा कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: डिपुओं में पहुंची चीनी, दो महीने का एक साथ मिलेगा कोटा
Sat, 06 Jul 2024 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 06 Jul 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला में उचित मूल्य की दुकानों पर चीनी के कोटे की सप्लाई कर दी गई है। अब उपभोक्ता अपने चीनी के कोटे को संबंधित राशन डिपो से प्राप्त कर सकते हैं। बीते दिनों यह सप्लाई न हो पाई थी। इससे उपभोक्ताओं को अन्य राशन लेने के साथ चीनी नहीं मिल पाई थी। इसके चलते इस बार उपभोक्ताओं को दो महीने का एक साथ चीनी का कोटा मिल जाएगा।
बताया जा रहा है कि टेंडर देरी और बरसात के बीच दुर्गम इलाकों में राशन पहुंचाने की प्राथमिकता के चलते कुछ राशन सप्लाई इस बार देरी से हुई है, लेकिन दो दिन पूर्व जिला के राशन डिपुओं में चीनी की सप्लाई को शुरू कर दिया गया। इसके बाद अधिकांश डिपुओं में विभाग की ओर से इसका उपभोक्ताओं में वितरण भी शुरू कर दिया गया है। बता दें कि बीते दिनों जिला के डिपुओं में पहुंचे राशन के साथ चीनी की सप्लाई नहीं हो पाई थी। इससे उपभोक्ताओं को चीनी बाजार से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही थी। डिपो संचालक भी उपभोक्ताओं को जल्द कोटे के आने की सफाई दे रहे थे। आखिरकार दो दिन पहले जिला में इसकी सप्लाई क्रमवार डिपुओं में की गई। इससे उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। इससे पहले बाजार में अधिक दाम से चीनी लेने के लिए उपभोक्ताओं को जेबें ढीली करनी पड़ रही थीं। उपभोक्ताओं में नरेश कुमारी, कमल किशोर, नवीन कुमार, नरेंद्र कुमार ने बताया कि चीनी का कोटा सस्ते दाम पर मिलना शुरू हुआ है।
-- -
जिला में चीनी की सप्लाई हो गई है। बीते दिनों चीनी का कोटा न पहुंच पाया था। बरसात में आकर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में राशन का कोटा पहुंचना प्राथमिकता रहती है। इसलिए थोड़ा देरी हुई है। दूसरा टेंडर में भी देरी हुई थी।
विज्ञापन
-राजीव शर्मा, नियंत्रक, जिला खाद्य आपूर्ति नागरिक एवं उपभोक्ता मामले, ऊना