फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sudama-Krishna's friendship story moved me

Una News: सुदामा-कृष्ण की मित्रता प्रसंग ने किया भाव विभोर

Tue, 13 May 2025 04:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 04:59 AM IST
विज्ञापन
Sudama-Krishna's friendship story moved me
जन्दोह में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। अंब की जबेहड़ पंचायत के जन्दोह गांव के बाबा सिद्ध चानो मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन प्रसिद्ध कथावाचक तरुण डोगरा ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की घनिष्ठ मित्रता का भावपूर्ण और प्रेममय वर्णन किया। उन्होंने उनकी मित्रता को भारतीय संस्कृति का आदर्श उदाहरण बताया, जो सच्ची दोस्ती, समर्पण और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है।
समारोह की शुरुआत विधिवत यज्ञ पूर्णाहुति से हुई। मंदिर के पुजारी, मंदिर कमेटी के सदस्य, गांव के गणमान्य नागरिक और स्वयंसेवकों ने मिलकर प्रेम पूर्वक पूर्ण आहुति में भाग लिया। यज्ञ के पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ। इसमे तरुण डोगरा ने लोगों को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों और मूल्यों से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि बच्चों को हमारी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक करना आज की आवश्यकता है।
विज्ञापन

कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दूर से आए भक्तों ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पंडाल में बैठने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मंदिर कमेटी की ओर से उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी रामपाल लंबरदार और कमेटी के सदस्य विजय सिंह, तिलक राज, विजय चोपड़ा, ज्योति बाला, डॉ. जगदीश, राजमेल जसवाल, मोनू प्रधान, पूर्व प्रधान सुभाष और लाला सतीश कुमार ने सभी स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed