फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Subdivision level Independence Day celebration will be held in Thanakalan

Una News: थानाकलां में होगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

Wed, 07 Aug 2024 02:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Aug 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Subdivision level Independence Day celebration will be held in Thanakalan
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा में उपमंडल स्तर का स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां के मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम सोनू गोयल ने मंगलवार को आयोजित बैठक में की अध्यक्षता करते हुए दी। बताया कि सुबह 10:55 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां के मैदान में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, विभिन्न स्कूलों की एनसीसी, एनएसएस की टुकडिय़ां मार्च पास्ट करेंगी। उन्होंने बिजली, पानी की व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एसडीएम ने सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान 10 अगस्त तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूची कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार, बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य व विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed