{"_id":"68a46ba8718d26bf350eef3c","slug":"students-will-show-their-talent-in-sanskrit-speech-musical-instruments-and-shloka-singing-una-news-c-93-1-una1002-162661-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विद्यार्थी संस्कृत भाषण, वाद्य यंत्र और श्लोक गायन में दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विद्यार्थी संस्कृत भाषण, वाद्य यंत्र और श्लोक गायन में दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन
अंब स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू
संस्कृत भाषण समेत होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में हिमाचल संस्कृत अकादमी के सौजन्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारा के प्रधानाचार्य दिनेश कौंडल मुख्य अतिथि और कलरूही स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद बन्याल ने अतिथियों को शॉल-टोपी पहनाकर सम्मानित किया। मंच संचालक शिव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में संस्कृत भाषण, वाद्य यंत्र, सामूहिक गान, संस्कृत ओलंपियाड, वैदिक मंत्र उच्चारण और श्लोक गायन प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य अतिथि दिनेश कौंडल ने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य भारतीय संस्कृति का प्रसार कर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना है। प्रधानाचार्य विनोद बन्याल ने विद्यार्थियों से संस्कृत के प्रति रुचि विकसित करने और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।