फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students were made aware about HIV

Una News: एचआईवी पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

Sat, 04 Oct 2025 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware about HIV
हेल्पलाइन नंबर 1097 से ले सकते हैं परामर्श
विज्ञापन

बड़ूही (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक और नृत्य के माध्यम से एचआईवी, एड्स और नशाखोरी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलविंद्र सिंह राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से क्लब के सदस्यों ने लोगों को संक्रमण से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया। रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. शगुन डोगरा ने बताया कि यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से चलाया जा रहा है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1097 की जानकारी देते हुए एड्स से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करने की अपील की। क्लब सदस्य सूर्यवीर ने एचआईवी, एड्स विषय पर विस्तार से जानकारी साझा की और छात्रों से समाज में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. कविता कौशल, डॉ. रामकुमार नेगी, प्रो. नवीन शर्मा, क्लर्क अमन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed