फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students were given training on firefighting

Una News: छात्रों को आग पर काबू पाने का दिया प्रशिक्षण

Sat, 19 Apr 2025 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
Students were given training on firefighting
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल लठियाणी में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत छात्रों को आग बुझाने के तरीके और सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया। आग बुझाने के तौर तरीके के बारे में जानकारी देने के साथ सावधान रहने का आग्रह किया। अग्निशमन अधिकारियों ने विद्यालय में मॉक ड्रिल के जरिये छात्र-छात्राओं को बताया कि आग लगने पर हमेशा संयम बनाए रखें। यदि घर के अंदर आग लगी हो तो पहले वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का प्रयास करें। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित करें। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को अग्निशमन उपकरण चलाने का प्रशिक्षण भी दिया। कहा कि जब ऐसे उपकरणों को चलाने की जानकारी होगी तो समस्या नहीं होगी। छात्रों को रसोई घर, बिजली के उपकरण और गैस सिलिंडर के पास सतर्क रहने की सलाह दी। ज्वलनशील वस्तुओं को सुरक्षित रखने और शार्ट सर्किट से बचने के उपाय बताए। प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने बताया कि छात्रों को आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण मिलना महत्वपूर्ण है। छात्र अपने साथ आसपास के लोगों को भी जागरूक करते हैं। इस मौके पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, विद्यार्थियों सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed