फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students visited ITI Nahariyan

Una News: विद्यार्थियों ने आईटीआई नैहरियां का किया दौरा

Fri, 14 Feb 2025 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Students visited ITI Nahariyan
मैड़ी (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय घगोह के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को नैहरियां स्थित सरकारी आईटीआई में एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट की। विद्यार्थियों ने आईटीआई की कार्यप्रणाली और वर्तमान में यहां चल रहे व्यवसायों के बारे में विस्तार से जाना। आईटीआई के समूह अनुदेशक राकेश कुमार ने बताया कि यह आईटीआई साल 2007 में शुरू हुई। वर्तमान में इस आईटीआई में फिटर, एसओटी और ड्रेस मेकिंग व्यवसायों में 85 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब आप घर जाएं तो आईटीआई और आईटीआई में चल रहे विभिन्न व्यवसायों के बारे में अपने परिजनों और दोस्तों को जरूर बताएं। आईटीआई के अनुदेशकों सुनील कुमार, सुनील दत्त और सुमन कुमारी ने भ्रमण पर आए छात्र-छात्राओं को विभिन्न कार्यशालाओं में ले जाकर वहां स्थापित मशीनों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाईं। इस अवसर पर अनुदेशक विवेक कुमार, कार्यालय प्रभारी निर्मल कुमार और विद्यालय की ओर से आए अध्यापक विनय कुमार, अनीता देवी, कमलेश कुमारी, शबनम, आशा देवी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed