फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students painted in Himachali colors achieved degrees and medals

Una News: हिमाचली रंग में रंगे विद्यार्थियों ने हासिल की डिग्रियां और मेडल

Sun, 08 Sep 2024 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 08 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Students painted in Himachali colors achieved degrees and medals
मंत्रों उच्चारण के साथ हुआ दीक्षांत का समारोह का आगाज
विज्ञापन

अपने ज्ञान को देश व समाज हित में समर्पित करने की ली शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सलोह (ऊना) का छठा दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थी हिमाचली रंग में रंग कर विद्यार्थियों में अलग जोश देखने को मिला।
देश भर के विभिन्न राज्यों से सूचना प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे सैकड़ों विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अलावा मंत्रों उच्चारण के साथ दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया गया। जिले के सलोह में स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना में इस बार दीक्षांत समारोह अलग रंग में रंगा नजर आया। इस दौरान गाउन पहनकर डिग्री लेने की परंपरा को छोड़कर पारंपरिक पोशाक में संस्थान से अपनी शिक्षा हासिल कर उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को डिग्री और मेडल देकर सम्मानित किया गया। संस्थान की तरफ से शुरू की इस पहल को विद्यार्थियों ने भी सराहा।
विज्ञापन

डिग्री हासिल करने वाले लड़कों ने हिमाचली टोपी व कुर्ता पायजमा और लडकियों ने साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शिरकत की। पारंपरिक पोशाक में आए विद्यार्थी गर्व के साथ शान से हिमाचली टोपी पहने स्टेज पर डिग्री लेने पहुंचे। मेधावी विद्यार्थी वशिंका पाटिल, जतिन दलाल, सार्थक विष्णु व नीकिता ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में रहकर ही अपनी शिक्षा ग्रहण की है। ऐसे में हिमाचली टोपी व पांरपरिक पोशाक पहनकर डिग्री लेने पर खुद में गर्व महसूस करते हैं। संस्थान प्रबंधन ने यह जो प्रयास शुरू किया गया, वह सराहनीय है। इसे लेकर संस्थान प्रबंधन बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed