फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students of Gagret School won in speech and quiz by Dhamandri

Una News: भाषण में धमांदरी और प्रश्नोत्तरी में गगरेट स्कूल की छात्राओं ने बाजी मारी

Thu, 11 Sep 2025 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Students of Gagret School won in speech and quiz by Dhamandri
राजभाषा हिंदी पखवाड़े पर करवाईं जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाषा एवं संस्कृति विभाग ऊना की ओर से राजभाषा हिंदी पखवाड़े के उपलक्ष्य में लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां में जिला स्तरीय भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई।
जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने बताया कि विभाग हिंदी भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रतियोगिता में जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 210 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में 73 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें धमांदरी स्कूल की मौली प्रथम, गुगलैड़ के कानन चौधरी द्वितीय, नंगल जरियाला की आरुषि तृतीय तथा बसाल की श्रुति चतुर्थ स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

निबंध लेखन प्रतियोगिता में 66 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें ईसपुर की खुशबू प्रथम, कलरूही की अंकिता द्वितीय, कन्या स्कूल ऊना की सेजल तृतीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर चिंतपूर्णी की रुद्रांशी ठाकुर चतुर्थ स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ऊना एवं हमीरपुर के विभिन्न विद्यालयों से 73 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें गगरेट की एंजल प्रथम, ललड़ी के देवेंद्र कुमार द्वितीय, भलौण की खुशबू तृतीय रहीं। वहीं, अंबेहड़ा की रिया शर्मा, बुढ़वार के विधान्त राज ठाकुर और गुगलैहड़ की महक ने संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed