फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students of Daulatpur Chowk took out an environmental awareness rally

Una News: दौलतपुर चौक के छात्रों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

Fri, 30 May 2025 08:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
Students of Daulatpur Chowk took out an environmental awareness rally
दौलतपुर चौक (ऊना)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दौलतपुर चौक के छात्रों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली। यह रैली विभागीय निर्देशानुसार यूफोरबिया ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तत्वावधान में निकाली गई। छात्रों ने दौलतपुर चौक बाजार और आसपास के मोहल्लों में रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और इसके प्रयोग में कमी लाना था। प्रधानाचार्य वासुदेव ठाकुर और ईको क्लब प्रभारी प्रवक्ता भारत भूषण शर्मा व मनीषा जसवाल ने बताया कि आमजन को पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करना चाहिए ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण मिल सके। इस अवसर पर प्रवक्ता संजीव शर्मा, मोनिका रतन, विवेक मोदगिल, विपिन कुमार, हितेश ठाकुर, मनोज ठाकुर सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed