फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Students of Chowkimaniyar College were administered the oath of national unity.

Una News: चौकीमन्यार कॉलेज में विद्यार्थियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Sun, 02 Nov 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Students of Chowkimaniyar College were administered the oath of national unity.
जोल(ऊना)। राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के कर्मचारियों की ओर से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ ली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा देश में एकता, सद्भावना और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बलविंद्र सिंह राणा ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को शपथ दिलाई। कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के एकीकरण में जो योगदान दिया वह अद्वितीय और प्रेरणादायक है। इस अवसर पर महाविद्यालय के ईको क्लब, ऊर्जा क्लब, एनएसएस इकाई, रेड रिबन क्लब, आपदा प्रबंधन एवं रेडक्रॉस क्लब के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस मौके पर डॉ. रामकुमार नेगी, डॉ. शगुन डोगरा, प्रो. नवीन शर्मा तथा समस्त कार्यालय स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed